Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महात्मा गांधी  की परपोती  नीलमबेन परीख  का 93 वर्ष की उम्र में निधन

 

गांधीनगर. 2अप्रैल

महात्मा गांधी  की परपोती  नीलमबेन परीख  का 93 वर्ष की उम्र में आज निधन हो गया. उन्होंने नवसारी  में अंतिम सांस ली. नीलमबेन, महात्मा गांधी के पुत्र हरिदास गांधी  की पोती थीं. वह नवसारी जिले की अलका सोसायटी में अपने बेटे डॉ. समीर परीख के घर पर रह रही थीं.
वीरवाल श्मशान घाट पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
उनकी अंतिम यात्रा कल सुबह 8 बजे उनके निवास स्थान से निकलेगी और अंतिम संस्कार वीरवाल श्मशान घाट पर किया जाएगा. नीलमबेन परीख एक सच्ची गांधीवादी थीं. उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यारा में बिताया और हमेशा महिला कल्याण और मानव सेवा के लिए समर्पित रहीं.महात्मा गांधी की 60वीं बरसी पर, 30 जनवरी 2008 को, नीलमबेन परीख ने बापू की अंतिम बची हुई अस्थियों का सम्मानपूर्वक विसर्जन किया था. यह विसर्जन मुंबई के पास अरब सागर में संपन्न हुआ था. इस अवसर पर गांधी जी के अनुयायियों और परिवार के सदस्यों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी.

यह भी पढें   दशहरा: भारत में उपवास, नेपाल में उत्सव और दावत : डॉ. विधुप्रकाश कायस्थ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com