भारत सरकार की सहयोग से बनने वाली १० परियोजनाओं के लिए समझौता पत्र पर हस्ताक्षर
काठमांडू, चैत २० – भारत सरकार के अनुदान सहयोग अन्तर्गत नेपाल में शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कृति के क्षेत्रों में कार्यान्वयन की जानेवाली १० उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं के समझौता पत्र में हस्ताक्षर किए गए हैं ।
भारत के सहयोग में कुल रु ६२ करोड़ पाँच लाख परियोजना की लागत में नेपाल में १० उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआइसिडिपी) संचालन करने के लिए काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार के संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मंत्रालय और नेपाल सरकार की परियोजना कार्यान्वयन एजेन्सी ने आज समझौता पत्र (एमओयु) में हस्ताक्षर किया है ।
नेपाल में ये परियोजना नेपाल सरकार के स्थानीय निकाय जैसे महानगरपालिका, उपमहानगरपालिका, नगरपालिका और गाँवपालिका द्वारा कार्यान्वयन किए जाने की जानकारी दी है ।
इन उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (एचआइसिडिपी) के कार्यान्वयन से नेपाल की जनता की शैक्षिक, स्वास्थ्य सेवा और सांस्कृतिक सुविधाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी ।
२००३ के बाद से, भारत ने नेपाल में ५७३ से अधिक एचआईसीडीपी पर काम किया है, जिसमें आज एमओयू के तहत हस्ताक्षरित १० परियोजनाएं शामिल हैं और नेपाल के सातों प्रदेश के शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क तथा पुल, नदी तालिम, खानेपानी, विद्युतीकरण, सिंचाई, संस्कृति, समाज कल्याण और अन्य सार्वजनिक उपयोगिता के सिर्जना क क्षेत्रों में चार सौ ९५ परियोजनाओं को पूरा किया है ।


