Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

 सांसदों ने की मांग… गृहमंत्री जवाब दें

 

काठमांडू, चैत २० – संसद् के राज्य व्यवस्था तथा सुशासन समिति में सांसदों ने मांग की है कि तीनकुने घटना को लेकर गृहमंत्री जवाब दें । बुधवार समिति की बैठक में सांसदों मांग की है कि तीनकुने घटना के बारे में सरकार की ओर से जवाब आनी ही चाहिए ।
बैठक में नेपाली कांग्रेस के सांसद हृदयराम थानी ने कहा कि प्रधानमंत्री विदेश भ्रमण में हैं तो गृहमंत्री को जवाब देनी चाहिए । उन्होंने कहा कि “चैत १५ गते की घटना को लेकर गृहमंत्री को बुलाया जाए । वैसे तो बुलाना प्रधानमंत्रीजी को चाहिए लेकिन वो विदेश भ्रमण में हैं इसलिए गृहमंत्रीजी से ही सवाल करने की व्यवस्था मिलाई जाए ।”
कांग्रेस सांसद सरिता प्रसाईं ने भी तीनकुने घटना के बारे में गृहमंत्री को बुलाने की मांग की है । उन्होंने कहा कि “गृहमंत्री द्वारा संसद् में जवाब देने की बात थी । कल सांसद दीपक बोहोरा के कारण नहीं हो पाया । राज्य व्यवस्था में बुलाकर आज सरकार की धारणा लेनी चाहिए थी ।”
इसी तरह कांग्रेस महामंत्री समेत रहे सांसद विश्वप्रकाश शर्मा का भी कहना कि तीनकुने घटना के बारे में राज्य की जो समझ है उसे सार्वजनिक करनी चाहिए । “राज्य व्यवस्था समिति का पहला ऐजेन्डा ही १५ गते की घटना थी ।
नेकपा (एमाले)के सांसद राजेन्द्र कुमार राई का भी कहना कि गृहमंत्री को जवाब देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *