चुडाल और नित्यानन्द पाण्डेय की इजलास में कुलमान और हितेन्द्रदेव की पेशी
काठमांडू, चैत २० – बुधवार न्यायाधीशद्व कुमार चुडाल और नित्यानन्द पाण्डेय की इजलास में केवल कुलमान घिसिङ और हितेन्द्रदेव शाक्य द्वारा दायर किए गए रिट की ही पेशी तय हुई हैं । मंगलवार से ही उक्त इजलास में नेपाल विद्युत् प्राधिकरण के कार्यकारी निर्देशक नियुक्ति सम्बन्धी विवाद में सुनवाई शुरु हो गई है ।
मंगलवार उक्त इजलास में ४२ मुद्दें की पेशी रखी गई थी । जिस में से २ रिट पर सुनवाई को प्राथमिकता में रखा है । इजलास ने ३४ मुद्दा के रिट पर पेशी ‘नहीं हो पाया’ में भेजा है ।


