Mon. Jun 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज भी काठमांडू विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर

 

काठमांडू, चैत २० –काठमांडू बुधवार को भी विश्व का सर्वाधिक प्रदूषित शहर बन गया है । वायु गुणस्तर के लिए अन्तर्राष्ट्रीय नियामक निकाय आईक्यू एयर के सूचकांक से यह पता चलता है कि विश्व के १२४ शहर में से काठमांडू सर्वाधिक प्रदूषित शहर है ।
रविवार से लगातार काठमांडू इस सूची में एक नम्बर पर है । बुधवार की सुबह ११ः३० बजे काठमांडू के वायु का गुणस्तर मापदण्ड (एक्यूआई) २४२ पहुँच गया है । ये आईक्यू एयर का तथ्यांक है । मंगलवार इसी समय में काठमांडू का एक्यूआई २५६ मापन किया गया था ।
दूसरे नम्बर में भारत की दिल्ली है । दिल्ली की एक्यूआई २१२ है । इन दोनों शहरों के बाहेक अन्य का सूचकांक २०० से कम है । स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ये दोनों शहर अति अस्वस्थकर बना है ।
वातावरण विभाग के अनुसार, काठमांडू उपत्यका के पाँच स्थान में वायु प्रदूषण उच्च है । बुधवार की सुबह ११ः३० बजे काठमांडू के शंखपार्क और रत्नपार्क, ललितपुर के खुमलटार और भैँसेपाटी तथा भक्तपुर अस्वस्थ्कर की सूची में है । इन स्थानों का एक्यूआई १७४ से १९५ तक मापन किया गया है । एक्यूआई १०१ से १५० की हवा बालबालिका, वृद्धवृद्धा और दीर्घरोगी के लिए अस्वस्थकर होता है । यही अगर १५१ से २०० तक पहुँच जाता है तो सभी के लिए अस्वस्थकर है ।
इसी तरह २०१ से ३०० तक ‘अति अस्वस्थकर’ और इससे भी यपर जाए तो ‘खतरनाक’ साबित होगा । ये विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ)का मापदण्ड है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *