Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने राप्रपा से किया आग्रह..भृकुटीमण्डप में नहीं करें आमसभा

 

काठमांडू, चैत २४ – जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा) को भृकुटीमण्डप में आमसभा नहीं करने का अनुरोध किया है ।
इसी चैत २६ गते को काठमांडू के प्रदर्शनीमार्ग स्थित भृकुटीमण्डप में आमसभा करने की राप्रपा वागमती प्रदेश कार्यसमिति की तैयारी है । उसी अनुसार राप्रपा ने प्रशासन को एक पत्र भेजा । लेकिन प्रशासन ने कहा कि भृकुटीमण्डप में आमसभा आयोजन करना उपयुक्त नहीं होगा । प्रशासन ने आमसभा के लिए सिफल चौर या बल्खु क्षेत्र में आयोजन करने का अनुरोध किया है ।
भृकुटीमण्डप क्षेत्र मे शिक्षकों का आन्दोलन, राष्ट्रीय जनमोर्चा का कार्यक्रम आदि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रमों के होने के कारण राप्रपा को सिफल चौर या बल्खु क्षेत्र में कार्यक्रम करने का प्रशासन ने अनुरोध किया है ।
राप्रपा को जो पत्र भेजा गया है उसमें स्पष्ट किया गया है कि –
“उक्त स्थान में कुछ और कार्यक्रम जैसे –शिक्षकों का आन्दोलन, राष्ट्रीय जनमोर्चा का कार्यक्रम आदि पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम किए जा रहे हैं । ऐसे में सुरक्षा संवेदनशिलता के हिसाब से देखते हुए मांग किए गए स्थान में हाल कार्यक्रम आयोजना करना उपयुक्त नहीं होगा । जिला सुरक्षा समिति के निर्णय के आधार में सिफल चौर या बल्खु क्षेत्र में आयोजन करने की व्यवस्था होने का निर्णयानुसार अनुरोध है ।

यह भी पढें   प्रतिनिधिसभा की बैठक कल सुबह ११ बजे तक के लिए स्थगित

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *