Tue. Jun 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार भैरव रिसाल

 

काठमांडू, चैत २४ – वरिष्ठ पत्रकार भैरव रिसाल का निधन हो गया है । आज दिन में बानेश्वर स्थित फ्रन्टलाइन अस्पताल में उपचार के लिए उन्हें भर्ना किया गया था । रिसाल के मंझले भाई ने इस बात की पुष्टि की है कि आज रात के पौने ८ बजे करीब में उनका निधन हो गया ।
रिसाल ने अपना शरीर दान कर दिया था । इसलिए उन्हें पाटन स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान में ले जाया जा रहा है । उनकी पुत्री सुषमा रिसाल के अनुसार उन्हें पाटन स्वास्थ विज्ञान प्रतिष्ठान में ले जाने की तैयारी की जा रही है ।
९७ वर्षीय वरिष्ठ पत्रकार रिसाल पञ्चायत काल से ही पत्रकारिता में सक्रिय थे । राष्ट्रीय समाचार समिति में उन्होंने लम्बे अरसे काम किया । पत्रकार रिसाल ने रासस से अवकाश के बाद वातावरण पत्रकारिता और रेडियो सगरमाथा में आवद्ध रहे ।
रेडियो सगरमाथा की स्थापनाकाल से ही संलग्न पत्रकार रिसाल ने लम्बे समय तक रेडियो बातचीत स्तम्भ में अपने विचारों को प्रस्तुत करते थे । उन्होंने रासस से प्रमुख संवाददाता होकर अवकाश प्राप्त किया था
पत्रकार रिसाल ने अपनी मृत्यु के बाद उनके शरीर को मेडिकल अध्ययन प्रयोजन के लिए दान देने की घोषणा की थी । वें जयतु संस्कृतम आन्दोलन में भी सक्रिय थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *