Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘राजा बाहेक और कोई दूसरा विकल्प हमारे पास नहीं है – दीपक सिंह

 

काठमांडू, चैत २६ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा) के सांसद दीपक सिंह ने कहा है कि अगर वर्तमान सरकार नहीं सुधरी तो जनता बांग्लादेश और श्रीलंका जैसा हाल कर देगी ।
मंगलवार काठमांडू के बल्खु में जारी प्रदर्शन की सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभी देश में राजतंत्र बाहेक कोई और विकल्प नहीं है ।
उन्होंने कहा कि ‘अगर ये सरकार नहीं सुधरी तो जनता बंगलादेश और श्रीलंका जैसा हाल कर देगी ।’ ‘राजा बाहेक और कोई दूसरा विकल्प हमारे पास नहीं है । देश बचाने के लिए जनता को यही रोजगारी देने के लिए राजा बाहेक और विकल्प नहीं है ।’
उन्होंने कहा कि गत १५ गते तीनकुने में जो घटना हुई उसके लिए उनकी पार्टी के वरिष्ठ नेता रवीन्द्र मिश्र और महामंत्री धवलशमशेर राणा को हिरासत में ले लिया है । उन्हें रिहा करने की भी उन्होंने मांग की ।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पार्टी के दोनों नेताओं को निशर्त नहीं छोड़ा गया तो इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *