पूर्वराष्ट्रपति और पूर्वउपराष्ट्रपति की सेवा सुविधा को लेकर विचार करना चाहिए– माधवकुमार नेपाल
काठमांडू, चैत २६ – नेकपा एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष माधवकुमार नेपाल ने कहा है कि पूर्वराष्ट्रपति और पूर्वउपराष्ट्रपति की सेवा सुविधा को लेकर विचार करना चाहिए ।
मोरङ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री नेपाल ने कहा कि वो राजनीति में वापस आए हैं तो इस खण्ड में सेवा सुविधा के बारे में भी कुछ अलग ढ़ंग से विचार करना होगा । राजनीति में नहीं आना और आने के बाद की जो सुविधाएं होती हैं वो अलग–अलग होनी चाहिए ।
‘पूर्वराष्ट्रपति और पूर्वउपराष्ट्रपति का राजनीति में आने के बाद अलग तरीके से सोचना होगा । उन्होंने कहा कि ‘पूर्वराष्ट्रपति राजनीति में नहीं आने पर दिए जाने वाले सुविधाओं और राजनीति में आने के बाद दिए जाने वाले सुविधाओं में फरक होना चाहिए । ’
एक अलग प्रसंग में अध्यक्ष नेपाल ने कहा कि देश में राजतंत्र का औचित्य समाप्त हो चुका है । ‘औचित्य समाप्त होने पर राजतंत्र एक बार फिर वापस आएगा इस दिवा स्वप्न से मुक्त होना चाहिए ।’ उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वराजा ज्ञानेन्द्र की सहमति में ही संघीय लोकतान्त्रिक गणतन्त्रात्मक शासन व्यवस्था लागू की गई ।

