Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

समाज को उन्नति के लिए एकजुट होना जरूरी है -विश्वनाथ साह

 

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । समाज को उन्नति के लिए एकजुट होना जरूरी है।जव हम बंटे रहेंगे,हम किसी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकते हैं। उपरोक्त बातें महेंद्र नगर में तेली समाज द्वारा कोल्हू पूजनोत्सव के अवसर पर प्रमुख अतिथि पद से बोलते हुए नेपाल तेली कल्याण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्वनाथ साह ने कहीं। उन्होंने कहा कि जव तक हम कोल्हू चलाते थे हम खुशहाल थे।आज कोल्हू से पेराई तेल की मांग पूरी दुनिया में हैं। डॉ.भी कोल्हू तेल खाने की सलाह देते हैं। इसलिए अपने खानदानी पेशा को अपनावें।
विशिष्ट अतिथि पद से बोलते हुए संविधान सभा सदस्य तथा संघीय राज्य मंत्री अरविंद कुमार साह ने कहा कि मधेश में यादव के बाद दुसरी सबसे बड़ी आबादी तेली की हैं लेकिन किसी राष्ट्रीय पार्टी हमें टिकट में नाइंसाफी करते हैं।अव समय आ गया है कि हम संगठित होकर समाज के दवे कुचले जाति के साथ मिलकर राजनीति में एक नया प्रयोग करें। आने वाला समय हमारे समाज का है।
नेपाल तेली कल्याण समाज धनुषा के अध्यक्ष ललित साह ने कहा कि समाज के गरीब मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए अभियान चलाना होगा।काली साह की अध्यक्षता में संपन्न कोल्हू पूजा से पहले गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी थी जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिए। कार्यक्रम में बजरंगी साह,अशोक साह,ई.शंभू साह, श्याम साह,पवन देवी साह,विनय साह, फूलगेन साह सहित कई गणमान्य लोगों ने विचार रखे। शंभू साह की सांस्कृतिक टीम ने मैथिली गीत, नृत्य,जट -जटिन,डोमकच, झिझिया आदि लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *