उस दिन सुनियोजित तरीके से राज्य ने हिंसा भड़काई थी –राजेन्द्र लिङदेन
काठमांडू, चैत २६ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)के अध्यक्ष राजेन्द्र लिङदेन ने नेपाल पुलिस प्रमुख पर गंभीर प्रश्न उठाया है । मंगलवार राप्रपा ने काठमांडू के बल्खु में आयोजित किए गए खबरदारी सभा में लिङदेन ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश की शान्ति सुरक्षा की जिम्मेदारी लेकर बैठे पुलिस प्रमुख सत्तारूढ़ नेकपा (एमाले)के भ्रातृ संगठन युवा संघ के सहअध्यक्ष हैं ।
लिङदेन ने यह भी आरोप लगाया है कि देश के गृहमंत्री और आईजीपी के निर्देशन में पुलिस तैनात किया गया ।
लिङदेन ने कहा कि “अभी के गृहमंत्री ने आदेश दिया होगा, आईजीपी ने आदेश दिया होगा अभी के पुलिस प्रमुख तो एमाले के युवा संघ के सहअध्यक्ष हैं । गौर करें तो !,”
लिङदेन का आरोप है कि – तीनकुने घटना पर पुलिस प्रमुख की ’ब्रीफिंग’ से उनके एमाले सदस्य होने की पुष्टि हुई थी ।
उन्होंने कहा कि “उस दिन हिंसा राज्य की तरफ से किया गया हिंसा था । उन्होंने कहा कि “उस दिन सुनियोजित तरीके से राज्य ने हिंसा भड़काई थी । इतना ही नहीं दो दर्जन से ज्यादा गोली लगाई, दो लोगों की जान चली गई । न जाने कितने लोग घायल हुए थे । भौतिक क्षति तो कितना हुआ उसका कोई हिसाब किताब नहीं । इसके मूल में राज्य जिम्मेदार है ।”


