घुसपैठ के आरोप में पुलिस ने लिया कुछ व्यक्तियों को हिरासत में
काठमांडू, चैत २६ – राप्रपा द्वारा बल्खु में आयोजित किए गए सभा स्थल से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है । उनपर यह आरोप लगाया गया है कि वो सभा में घुसपैठ कर सभा के वातावरण को खराब करने का प्रयास कर रहे थे । हलांकी अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है । पुलिस और राप्रपा दोनों तरफ से कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेने की बात की पुष्टि की है ।
काठमांडू पुलिस परिसर के प्रवक्ता ने बताया कि कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है । राप्रपा के प्रवक्ता मोहन श्रेष्ठ ने भी बताया कि सभास्थल में होहल्ला करने वाले कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है ।
संवैधानिक राजतंत्र और हिन्दू राज्य पुनस्र्थापना की मांग को लेकर राप्रपा ने आज बल्खु में सभा आयोजन की है । सभा को व्यवस्थित और मर्यादित बनाने के लिए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। राप्रपा ने भी दर्जनों की संख्या में स्वयंसेवक तैनात की है ।

