Sat. Aug 15th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अछाम आगलगी ः सात दुकानें जलकर हुई नष्ट

 

काठमांडू, चैत २७ – अछाम के बान्नीगढ़ी जयगढ़ गाँवपालिका के मुख्य बाजार क्षेत्र में मंगलवार की शाम को भीषण आग लग गई । शाम लगभग सवा सात बजे से शुरु हुई आग से सात दुकानें जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गई ।
जिला पुलिस कार्यालय अछाम के अनुसार आग बुझाने के लिए मंगलसेन नगरपालिका के दमकल, नेपाली सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षाकर्मी की टीम को तैनात किया गया । लेकिन संकरी गलियां और भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजार क्षेत्र में आग फैलने के कारण इसे बुझाने में बहुत परेशानी हो रही है ।
स्थानीयवासी, सुरक्षाकर्मी और दमकल टोली की सक्रियता में आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं । अभी तक किसी तरह की कोई मानवीय क्षति होने का विवरण प्राप्त नहीं हुआ है । ना ही आग लगने का कारण ही खुल पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com