देश के अन्य भागों सहित काठमांडू में सुबह से ही हो रही है बारिश
काठमांडू, चैत २८ – काठमांडू उपत्यका में आज सुबह से ही मेघगर्जन सहित बारिश हो रही है । मौसमविदें का कहना है कि बारिश होने का क्रम आज और कल तक होने की संभावना है ।
मौसमविद ने बताया है कि हो सकता है कि लगातार पानी नहीं पड़े । कुछ देर रुक रुक कर बारिश हो ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान महाशाखा के अनुसार अभी नेपाल में न्यूनचापीय प्रणाली, स्थानीय हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आए जलवाष्पयुक्त हवाओं का प्रभाव है । इसी कारण से पूर्व से लेकर सुदूरपश्चिम तक बारिश हो रही है ।
वैसे अधिकांश स्थानों में हल्की और मध्यम बारिश हुई है । लेकिन मोरङ के केराबारी में गत २४ घण्टें में २५७ मिलिमिटर बारिश होने की जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के रिकॉर्ड में दिखाया गया है ।
इस बारिश से लम्बे समय से सूखा और प्रदुषण भरे वातावरण से थोड़ी राहत मिल रही है । कहीं कहीं पत्थर के साथ बारिश होने से, बिजली चमकने से,और भूस्खलन से दुःख भी होमिल रहे हैं । बझाङ में बजिली लगकर एक व्यक्ति की जान चली गई है तो वही भूस्खलन से जयपृथ्वी राजमार्ग अवरुद्ध है ।
मौसमविद के अनुसार परसों से मौसम में क्रमिक सुधार होगी । आज की तुलना में कल और कल की तुलना में परसों कम बारिश होने की संभावना है ।


