उद्योगपति सुरेश सर्राफ का निधन

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा समाजसेवी सुरेश सर्राफ का रविवार की सुवह इलाज के दौरान सिलीगुड़ी में हो गयी हैं।69बर्षीय सुरेश सर्राफ एवरेस्ट पेपर मिल, एवरेस्ट चीनी मिल के संचालक समूह से आबद्ध थे। स्वर्गीय दीनानाथ सर्राफ के पुत्र सुरेश सर्राफ नेपाल हिन्दू स्वयंसेवक के सक्रिय सदस्य थे। इनके निधन पर जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह,उप मेयर किशोरी साह, जनकपुरधाम उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र भंडारी, मारवाड़ी सेवा समिति के अध्यक्ष निर्मल कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महासचिव प्रमोद कुमार अग्रवाल सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

