Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार शिक्षक आंदोलन के प्रति गम्भीर हो : कांग्रेस नेता नैनसिंह महर

 

काठमांडू – नेपाली कांग्रेस के केन्द्रीय सदस्य एवं शिक्षा विभाग प्रमुख नैनसिंह महर ने आंदोलनरत शिक्षकों की मांगों के समाधान के लिए सरकार को गम्भीर होने की आवश्यकता बताई है।

नेपाल शिक्षक संघ के प्रदेश और जिला अध्यक्षों का ध्यानाकर्षण पत्र प्राप्त करने के दौरान महर ने कहा कि देशभर के सामुदायिक विद्यालयों के शिक्षक लंबे समय से काठमांडू केंद्रित आंदोलन में हैं, लेकिन सरकार पूर्ववर्ती समझौतों के कार्यान्वयन को लेकर संवेदनशील नहीं दिख रही है।

यह भी पढें   दावा लामा को बग्गीखाना बुलाया गया

महर ने बताया कि कैबिनेट बैठक से ही कई मांगों का समाधान संभव है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि जो मांगे तुरंत पूरी की जा सकती हैं, उन्हें कैबिनेट बैठक बुलाकर हल किया जाए और बाकी मुद्दों को वर्गीकृत कर समयसीमा तय करते हुए आगे बढ़ा जाए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों ने शैक्षिक आम हड़ताल की घोषणा कर दी है, ऐसे में उनके आत्मसम्मान को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निष्कर्ष निकालने के लिए प्रधानमंत्री को और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

यह भी पढें   आश्विन ८ गते से लेकर १२ गते तक भारी बारिश होने की संभावना

महर ने यह भी कहा कि देश की वर्तमान परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए आंदोलनरत सामुदायिक विद्यालयों के शिक्षकों को भी वार्ता और संवाद के जरिए समाधान की ओर बढ़ना चाहिए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com