मधेश प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ , मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने किया उदघाटन
माला मिश्रा सप्तरी ।सप्तरी के राजविराज स्थित पब्लिक बिंदेश्वरी मावि ग्राउंड में मधेश प्रीमियर लीग मैच का शुभारंभ हुआ । मधेश प्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने शिल्ड का अनावरण और बैटिंग कर इसका उद्घाटन किया । मंगलवार को उद्घाटन मैच छिन्नमस्ता रूपणी मधेश राइडर्स बनाम कोशी दुहबी क्यापिटल के बीच खेला गया । कोशी दुहबी टॉस जीतकर फील्डिंग करने का निर्णय लिया । बैटिंग के लिए उतरी छिन्नमस्ता ने 18 ओभर में 6 विकेट खोकर 154 रन बनाया । शंकर राणा सर्वाधिक 65 रनों का योगदान दिया । जवाब में उतरी कोशी
दूहबी के टिम 13ओभर 4 गेंद पर 98 रन पर सिमट गया । ईशान पांडे सर्वाधिक 37 रन का योगदान दिया । उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा खेल और खिलाड़ी राष्ट्र का गहना है । सरकार को इसपर गंभीर होना चाहिए । इस मौके पर उदघाटन समारोह में मुख्यमंत्री के अलावा मधेश प्रीमियर लीग के अध्यक्ष संजीव नारायण यादव विभिन्न राजनीतिक दल के लोग , पुलिस , एपीएफ के एसपी व अन्य अधिकारी प्रबुद्धजन मौजूद थे ।



