Sat. Jul 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अपाह्न के बाद काठमांडू में बारिश की संभावना

 

काठमांडू, बैशाख – देश के कुछ भूभागों में आज बारिश की संभावना है । काठमांडू सहित कुछ क्षेत्र में बारिश होगी । आज दोपहर पहाड़ी भू भागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू भागों में मौसम मुख्यतया साफ ही रहेगा या आंशिक बदली छाई रहेगी ।
मौसमविद् का कहना है कि कोसी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भू भागों के कुछ ही स्थानों और बाकी भू भागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भू भागों के एक दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।
काठमांडू में आज भी बारिश होने की संभावना है । अपाह्न के बाद काठमांडू में बारिश की संभावना है ।
मौसमविद् का कहना कि “काठमांडू में अपहराह्न के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है । “भारी बारिश होने की संभावना नहीं है वो भी कुछ ही जगहों में बारिश होगी । काठमांडू के सभी जगहों में बारिश नहीं होगी ।”
आज रात कोशी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भू भागों में मुख्यतया मौसम साफ या आंशिका बदली रहेगी ।
कोशी प्रदेश के साथ ही वागमती, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू भागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है । उच्च पहाड़ी तथा हिमाली क्षेत्र के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।

यह भी पढें   पूर्व सचिव किशोर थापा बने त्रिभुवन विश्वविद्यालय सेवा आयोग के अध्यक्ष

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *