Wed. Sep 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आन्दोलन स्थगित होने वाला नहीं है – शिक्षक महासंघ

 

काठमांडू, बैशाख ३ – शिक्षक अपना काठमांडू केंद्रित विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए तैयार हैं।
मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शिक्षकों से यह आग्रह किया गया कि वे अपना आंदोलन समाप्त कर अपने कार्यस्थल पर लौट जाएं, बैठक में यह भी कहा गया कि विद्यालय शिक्षा विधेयक को बहुत जल्द पारित करने के लिए शीघ्र ही संसद का सत्र बुलाया गया है।
सरकार ने वैशाख १२ गते से होने वाले संसदीय बैठक आह्वान करने के लिए राष्ट्रपति समक्ष सिफारिश करने का निर्णय लिया है ।
शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मी किशोर सुवेदी ने बताया कि –यद्यपि आन्दोलन का कार्यक्रम जारी रहेगा ।
उन्होंने सामाजिक संजाल फेसबुक में लिखा कि आन्दोलन स्थगित होने वाला नहीं है । बुधबार १२ बजे सभी शिक्षकों को माइतीघर मण्डल में उपस्थित होने के लिए उन्होंने आग्रह भी किया है । उन्हाेंने देशभर के शिक्षकों को काठमांडू आने का भी आग्रह किया है । महासंघ के नेतृत्व में चैत २० गते से शिक्षक काठमांडू केन्द्रित आन्दोलन में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com