नेपाल राष्ट्र बैंक में बहुत जल्द ही गवर्नर की नियुक्ति की जाएगी – पृथ्वीसुब्बा गुरुङ
काठमांडू, बैशाख ३ –संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्री पृथ्वीसुब्बा गुरुङ ने बताया कि नेपाल राष्ट्र बैंक में बहुत जल्द ही गवर्नर की नियुक्ति की जाएगी । संचार तथा सूचना प्रविधि मंत्रालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में संचारकर्मी के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उन्होंने यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि देश की समग्र अर्थतंत्र में सुधार लाने की क्षमता रखने वाले गवर्नर को लाने के कारण इसमें देरी हुई है । सत्तारूढ़ दलों के बीच में गवर्नर नियुक्ति के विषय में सहमति होने की भी जानकारी दी है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सत्तारूढ़ राजनीतिक संयन्त्र की बैठक के मार्ग निर्देशन अनुसार सरकार निर्णय लेगी ।
उन्होंने बताया कि “देश के समग्र आर्थिक अवस्था सुधार करने के कारण गवर्नर नियुक्ति के विषय में सभी दलों की अपनी अपनी चिंताएं होना स्वाभविक है । कल ही नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा और प्रधानमंत्री तथा नेकपा (एमाले)के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली बीच गवर्नर नियुक्ति करने की भी सहमति हो गई है । अब संयन्त्र की बैठक होगी ।
उन्होंने शिक्षक आंदोलन को लेकर भी बात की और कहा कि सरकार शिक्षकों के मागों के प्रति संवेदनशील हैं ।


