Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

काठमांडू में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी

 

काठमांडू, बैशाख ७ – आज देश के कुछ भूभागों में बारिश होने की संभावना है । मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ बारिश होने की संभावना है । अभी देश में स्थानीय और पश्चिमी हवाओं का प्रभाव है ।
जल तथा मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि आज दोपहर कोसी प्रदेश के साथ ही देश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भूभागों में मौसम मुख्यतया साफा या आंशिक बदली छाई रहेगी ।
कोसी, वागमती और गण्डकी प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के कुछ स्थानों और बाकी भूभाग के एक दो स्थानों में मेघगर्जन तथा बिजली चमकने के साथ हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
देश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है ।
वागमती प्रदेश के अन्य पहाड़ी जिलाओं में बारिश होगी लेकिन काठमांडू में आज बारिश होने के असार नहीं है । “काठमांडू उपत्यका में आज बारिश की संभावना नहीं है । ” मौसमविद् ने कहा है कि “काठमांडू में बादल तो छाए रहेंगे लेकिन बारिश नहीं होगी ।”
विभाग का कहना है कि रात कोसी प्रदेश के साथ ही गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक से साधारणतया बदली छाई रहेगी । बाकी भूभागों मौसम साफ ही रहेगा ।
कोसी प्रदेश के कुछ स्थानों में तथा गण्डकी प्रदेश और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के एक दो स्थानों में मेघगर्जन और बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।
कोसी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की भी संभावना है ।

यह भी पढें   अर्जेंटीना फीफा विश्वकप २०२६ के प्री–क्वार्टर फाइनल में

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed