Thu. Jul 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महासंघ ने किया आग्रह…सभी शिक्षक तथा विद्यालय कर्मचारी आन्दोलन में भाग लें

 

काठमांडू, बैशाख ७ – नेपाल शिक्षक महासंघ ने आन्दोलन को अन्तिम और निर्णायक बनाने के लिए सभी शिक्षक तथा विद्यालय कर्मचारियों को आन्दोलन में भाग लेने का आग्रह किया है ।
महासंघ ने कहा है कि शिक्षक और विद्यालय कर्मचारी को आन्दोलन में अनिवार्य रुप से उपस्थित हो ।
महासंघ ने आग्रह किया है कि “देशभर के सभी विद्यालय पूर्णरुप से बंद कर काठमांडू आएं । महासंघ ने कहा कि सभी शिक्षकों –कर्मचारियों से हम पुनः अनुरोध करते हैं कि वो आंदोलन में आएं ।“आन्दोलन के अवधि में विद्यालय खोलने, प्रवेश परीक्षा और ग्रेड बृद्धि परीक्षा सञ्चालन करने, उत्तरपुस्तिका परीक्षण करने, गोष्ठी, सेमिनार, शैक्षिक भ्रमण आदि किसी भी प्रकार के क्रिया कलाप में संलग्न नहीं होने का भी आग्रह किया है । ”
कक्षा १२ की परीक्षा में संलग्न नहीं होने के लिए प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा कर्मचारी से भी महासंघ ने अनुरोध किया है ।
महासंघ ने स्पष्ट कर दिया है कि विगत के सभी सहमति सम्बोधन कर गुणस्तरीय विद्यालय शिक्षा, विद्यार्थी और शिक्षक–कर्मचारी मैत्री विद्यालय शिक्षा ऐन तत्काल जारी करने के लिए राज्य को बाध्य करने के लिए आन्दोलन जारी रहेगी।

यह भी पढें   भारत - नेपाल संबंधों में नई शुरुआत का संकेत : श्वेता दीप्ति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *