Fri. Aug 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राप्रपा की निषेधित क्षेत्रों को तोड़ने और गिरफ्तारी देने की रणनीति सहित प्रदर्शन

 

काठमांडू, बैशाख ७ – राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (राप्रपा)  विभिन्न जगहों के निषेधित क्षेत्रों को तोड़ने और गिरफ्तारी देने की रणनीति सहित प्रदर्शन कर रही है ।
राप्रपा राजतंत्र पुनःस्थापना की मांग को लेकर आज प्रदर्शन कर रही है लेकिन उन्होंने कहा है कि बहुत बड़ा प्रदर्शन नहीं कर विभिन्न जगहों पर जो निषेधित क्षेत्र तय किए गए हैं उसे तोड़ने की रणनीति है ।
बालुवाटार क्षेत्र के निषेधित क्षेत्रों को तोड़ने के लिए प्रकाशचन्द्र लोहनी के नेतृत्व में कुछ नेता तथा कार्यकर्ता तैयारी कर रहे हैं ।
इसी तरह पुलिस अधिकारी के अनुसार विजली बाजार की ओर से राप्रपा अध्यक्ष राजेन्द्र लिङ्देन के कमान्ड में कुछ नेता निषेधित क्षेत्र को तोड़ने की तैयारी में हैं । जबकि कुछ ही देर पहले अध्यक्ष लिङ्देन ने कहा है कि वह सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने सरकार से यह भी कहा है कि वह इस प्रदर्शन से न डरे ।

यह भी पढें   शेरबहादुर देउवा आज स्वदेश लौट रहे

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com