शिक्षक महासंघ ने शैक्षिक हड़ताल को लेकर निजी विद्यालय को बंद करने का किया आग्रह
काठमांडू, बैशाख ७ – शिक्षक महासंघ ने शैक्षिक हड़ताल को लेकर निजी विद्यालय को बंद करने का आग्रह किया है । महासंघ ने विज्ञप्ति निकालकर निजी विद्यालय सञ्चालकों से भी विद्यालय बंद करने का आग्रह किया है ।
महासंघने विज्ञप्ति में अनुरोध करते हुए कहा है कि ‘शैक्षिक आम हड़ताल के इस अभियान को सफल बनाने के लिए संस्थागत विद्यालयों को समेत बंद कर हमारा साथ दें ।
महासंघ ने देशभर के सभी विद्यालय पूर्णरुप में बंद कर काठमांडू आने का सबभी शिक्षकों–कर्मचारियों से आग्रह किया है ।


