लोकतंत्र दिवस तथा ‘यूथ सेलिब्रेशन’ कार्यक्रम में एक लाख युवाओं को लाने की एमाले की तैयारी
काठमांडू, बैशाख ११ – सत्तारुढ़ नेकपा एमाले ने पार्टी स्थापना और लोकतन्त्र दिवस के अवसर पर आज काठमांडू में ‘यूथ सेलिब्रेशन’ एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रही है ।
प्रदर्शनी मार्ग स्थित पद्मोदय विद्यालय परिसर के सामने होने जा रहे कार्यक्रम में ४० वर्ष से कम के एक लाख युवाओं को लाने की एमाले की तैयारी है । एमालेका उपमहासचिव प्रदीप ज्ञवाली ने बताया कि लोकतंत्र के उल्लास में एक लाख युवाओं को लोकतंत्र की महत्ता, अर्थ और महत्व के बारे में शिक्षित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है ।
युवा संबंधी कार्यक्रम होने की वजह से राजनीतिक व्यक्तियों का भाषण बहुत ज्यादा नहीं होगी लेकिन प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली अपना भाषण देंगे । उनके साथ ही कुछ युवा भी अपने मन की बातों को वहाँ रखेंगे ।
कार्यक्रम में ज्यादातर कन्सर्ट होगा । जिसमें लोकतंत्र के महत्व, देशभक्ति गीत और नाचगान प्रस्तुत किए जाएंगे । लोकतंत्र के अवधि में नेपाल द्वारा हासिल किए गए उपलब्धियों से संबंधित कुछ तथ्य तथ्यांक को लेकर चित्रकला के माध्यम से वीडियो डकुमेन्ट्री (वृत्तचित्रों)के माध्यम से युवाओं के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे ।


