Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानन्यायाधीश राउत ने अन्तिम समय में अपनी विदेश यात्रा रद्द की

 

काठमांडू, बैशाख ११ – प्रधानन्यायाधीश प्रकाशमान सिंह राउत ने अन्तिम समय में अपनी विदेश यात्रा रद्द कर दी है । तुर्की के प्रधानन्यायाधीश की मैत्रीपूर्ण निमन्त्रण में वो इस्तांबुल जाने वाले थे लेकिन यह यात्रा रद्द कर दी गई है ।
आज सुबह साढे १० बजे उड़ान भरने का कार्यक्रम था । उनके साथ में सर्वोच्च अदालत के रजिस्ट्रार विमल पौडेल भी जाने वाले थे ।
प्रधानन्यायाधीश को विदाई के लिए सर्वोच्च अदालत के अधिकारी विमानस्थल जाने की तैयारी कर रहे थे कि अचानक से भ्रमण कार्यक्रम रद्द होने की सूचना मिली ।
उनके विदेश भ्रमण के कारण ही यहाँ बहुत से महत्त्वपूर्ण मुद्दें की सुनवाई को आगे की तारीख दे दी गई थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *