Sat. Apr 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भट्टराई ने नवनियुक्त मंत्री रघुजी पन्त को दी बधाई

 

काठमांडू, बैशाख १२ गते – निवर्तमान शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधिमन्त्री विद्या भट्टराई ने नवनियुक्त मन्त्री रघुजी पन्त को बधाई दी है । पार्टी और सरकार से निरन्तर असहयोग के कारण भट्टराई ने इस्तीफा दे दिया था । उनके इस्तीफा देने के बाद मंत्री बने पन्त को बधाई देते हुए भट्टराई ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को धन्यवाद दिया है ।
उन्होंने कहा कि ‘मुझपर विश्वास कर अपने नेतृत्व में बनी सरकार में साथ काम करने का जो अवसर दिया उसके लिए मैं सम्माननीय प्रधानमन्त्री तथा नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और उनके नेतृत्व की मन्त्रीपरिषद् प्रति आभारी हूँ ।’ उन्होंने आगे कहा कि‘इस अवसर के लिए मुझे चुना इसके लिए मैं सम्पूर्ण पार्टी के नेता और पार्टी पंक्ति प्रति कृतज्ञता ज्ञापन करना चाहती हूँ ।’
उन्होंने कहा कि अपने ९ महीने के कार्यकाल में काम करने में सहयोग देने वाले मन्त्रालय के सचिवों, सहसचिवों, विभागीय प्रमुखों, निकायों के प्रमुखों और सम्पूर्ण कर्मचारीयों के साथ ही सुरक्षा कर्मी आदि सभी सहयोगी को धन्यवाद देती हूँ ।
उन्होंने आगामी दिनों के बारे में कहा कि अब वो सार्वजनिक शिक्षा के सवलीकरण, अनुसन्धान, विज्ञान तथा प्रविधि में आधारित सभी के लिए गुणस्तरीय शिक्षा में रहने की प्रतिबद्धता समेत व्यक्त की है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *