Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इन जगहों में आज बिजली नहीं रहेगी

 

काठमांडू, बैशाख १३ – शनिवार काठमांडू और ललितपुर के विभिन्न स्थानों में दो घंटें से लेकर ८ घंटें तक बिजली नहीं रहेगी ।
नेपाल विद्युत प्राधिकरण ने एक सूचना जारी करते हुए बताया है कि काठमांडू के रत्नपार्क वितरण केन्द्र और ललितपुर के पुल्चोक वितरण केन्द्र के विभिन्न फीडर अन्तर्गत आने वाले सभी स्थानों में दो घंटे से आठ घंटे तक विद्युत अवरूद्ध रहेगी ।
ललतिपुर के पुल्चोक वितरण केन्द्र के खोकना फीडर अन्तर्गत छम्पी, फर्सिडोल, जोर्खु, टोकलमाथ,खहरे,डुकुछाप,दनुवार बस्ती क्षेत्र में शनिवार की सुबह ११ बजे से लेकर दोपहर २ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होगी ।
प्राधिकरण ने एकान्तकुना स्थित रिङ रोड के पोल स्थानान्तरण के कारण उक्त फीडर सटडाउन रखने के कराण इन जगहों में विद्युत अवरूद्ध होने की जानकारी दी है ।
काठमांडू में रत्नपार्क वितरण केन्द्र के बबरमहल फीडर, असन फीडर, महाबौद्ध फीडर, वीर हस्पिटल फीडर, नेपाल विद्युत प्राधिकरण फीडर, कमलादी फीडर, किंग्स वे फीडर, बागबजार फीडर, सिंहदरबार फीडर और नया बाजार फीडर अन्तर्गत के स्थानों में भी शनिवार विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
बबरमहल फीडर अन्तर्गत खुला मंच के साथ ही, सैनिक मंच होते हुए भद्रकाली, कृषि विकास बैंक, नेपाल आर्मी ब्यारेक, सुन्धारा टेलिकम फ्लाई ओवर के साथ ही, महिला जेल नजदीक टेलिकम ऑफिस होते हुए, भन्सार विभाग, रानीपोखरी पुलिस कार्यालय तक सुबह ८ बजे से लेकर ४ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
असन फीडर अन्तर्गत रत्नपार्क बगिचा के अंदर, भोटाहिटी साझा भण्डार, असनचोक, बाङ्गेमुढा, भेडासिंह, ईन्द्रचोक, सुरज आर्केड सामने, मसला गली के मोड तक के क्षेत्रों में भी सुबह ८ बजे से लेकर दोपहर ४ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।
इसी तरह महाबौध्द फीडर अन्तर्गत महाबौध्द सव स्टेशन भीतर, न्यूरोड गेट, रन्जना हॉल, विशाल बाजार सव स्टेशन के भीतर, विशाल बाजार के सामने, गणेश स्थान ट्रमा हॉस्पिटलके पीछे केबल हेड तक के क्षेत्रों में भी ८ बजे से लेकर ४ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।
वीर ह‘ास्पिटल फीडर अन्तर्गत वीर हॉस्पिटल, ट्रमा सेन्टर, वीर हॉस्पिटल आसपास के क्षेत्र, प्राधिकरण फीडर अन्तर्गत ने.बि.प्रा. कम्पाउण्ड, कमलादी फीडर अन्तर्गत घण्टाघर जाने वाले मसजिद, कमलादी गणेशस्थान, हेरीटेज प्लाजा, मार्कोपोलो होटेल होते, ज्योती विकास बैंक के सामने,कमल पोखरी, नेपाल प्रज्ञाप्रतिष्ठान, काठमान्डू प्लाजा सामने पुराना ज्योति विकास बैंक के सामने तक, किंग्स वे फीडर अन्तर्गत जमल पुल कmे सामने, विश्वज्योति हल एरिया, यलो प्यागोडा, अन्नपूर्ण होटेल भीतर तक, निर्वाचन आयोग के सामने सुबह ८ बजे से लेकर दिन के ४ बजे तक विद्युत होगी ।
इसी तरह बागबजार फीडर अन्तर्गत भक्तपुर बसपार्क, बागबजार, पुतलीसडक चोक, पुरानो बसपार्क, शंकरदेव कैंपस एरिया, सिंहदरबार फीडर अन्तर्गत प्रदशनी मार्ग, सेसु, पुलिस क्लब, पद्मोदय मोड क्षेत्र में भी सुबह ८ बजे से दिन के ४ बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की जानकारी प्राधिकरण ने दी है ।
इसी तरह नया बाजार फीडर अन्तर्गत बिष्णुमती नदी पूर्व नया बाजारबाट सोह्रखुटे नीचे होते हुए म्हैपी मन्दिर पूर्व भाग मनाङे गेट, भ्याली कोल्ड स्टोर, बखतीपोखरी, इन्द्रायणी मन्दिर आसपास सुबह ७ बजे से १० बजे तक विद्युत अवरूद्ध होने की प्राधिकरण ने जानकारी दी है ।प्राधिकरण ने यह भी जानकारी दी है कि यदि काम तय समय सीमा से पहले समाप्त हो जाता है तो समय से पहले ही विद्युत सेवा शुरु कर दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com