Mon. Apr 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश भर में गरमी बढ़ी..पश्चिम तराई में गर्म हवा

 

काठमांडू, बैशाख १३ –  पिछले कुछ दिनों से काठमांडू के साथ ही देश के विभिन्न भागों में लगातार गर्मी बढ़ रही है । मौसम पूर्वानुमान महाशाखा  के अनुसार अभी नेपाल में स्थानीय हवाओं का आंशिक प्रभाव  है । देश के अधिकांश स्थानों में अधिकतम और न्यूनतम तापक्रम बढ़ने की अवस्था है । महाशाखा  के अनुसार कोशी, गण्डकी, कर्णाली और सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भूभागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे बाकी भू भागों में मौसम साफ रहेगी ।
आज दिन में कोशी, गण्डकी, कर्णाली और सुदूरपश्चिम प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों में आंशिक से लेकर सामान्य बदली छाई रहेगी बाकी भू–भागों में मौसम सामान्यतया साफ रहेगी । कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भूभागों के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है ।
गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के उच्च पहाड़ी तथा हिमाली भूभागों के एक–दो स्थानों में बर्फबारी की भी संभावना है ।
कोशी, गण्डकी और कर्णाली प्रदेश के पहाड़ी भू–भागों के एक–दो स्थानों में बिजली चमकने के साथ ही हल्की बारिश तथा लुम्बिनी और सुदूरपश्चिम प्रदेश के तराई भूभागों में गर्म हवा की लहर चलने की भी संभावना है । महाशाखा ने इससे बचने के लिए सतर्कता अपनाने का भी अनुरोध किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *