Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मिथिला वॉरियर्स ने जनकपुर में किया क्रिकेट एकेडमी की स्थापना 

 

माला मिश्रा  /वरुण मिश्रा जनकपुरधाम धनुषा ।मधेश प्रीमियर लीग के चैंपियन बनते ही पूर्व सांसद प्रत्याशी डा. प्रसन्न झा ने शुक्रवार को मधेस में क्रिकेट के विकास  तथा युवाओं में खेल के प्रति उत्साह को देखते हुए  जनकपुरधाम 24  सिक्सलेन  सोनापारा के समीप मिथिला वॉरियर के नाम से क्रिकेट एकेडमी का स्थापना किया ।

नेपाल के राष्ट्रीय क्रिकेट टिम का उप कप्तान  दीपेंद्र सिंह ऐरी, कुशल भुर्तेल , नंदन यादव, शेर मल्ल ,
बशीर अहमद, अविनाश कर्ण , रवि साह  , बसंत खत्री , ई प्रशांत झा आदि चर्चित राष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ियों ने फीता काटकर एकेडमी का उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में युवा नेता  एबम क्रिकेट प्रेमी डा. प्रसन्न झा ने बताया कि  युवाओं में क्रिकेट के प्रति रुझान को देखते हुए खासकर ग्रामीण प्रतिभा को निखारने एवं युवाको खेलकूदका अवसर देकर कुलत से बाहर रखने के उदेश्यमें एकेडमी खोलने की बात कही है  । इस अवसर पर एकेडमी स्थल को भव्य रूप से सजाया गया था जहां राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने कुछ देर प्रेक्टिश भी किया तथा उपस्थित स्थानीय खिलाड़ियों को कई टिप्स दे उत्साह बढ़ाया । इस मौके पर समाजसेवी ई भगवान झा ,  युवा नेता  शशिकांत मंडल,रणजीत राय,घनश्याम मंडल,राम चंद्र शर्मा , संजीप साह,राजकुमार साह एवं ममता झा सहित कई स्थानीय  क्रिकेट खेलाड़ी एबम प्रबुद्धजन मौजूद थे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed