Sun. Apr 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘नेपाल–चीन बौद्ध संस्कृति और कला’ सेमिनार का उद्घाटन के लिए ओली पहुँचे लुम्बिनी

 

काठमांडू, बैशाख १३ – ‘नेपाल–चीन बौद्ध संस्कृति और कला’ विषयक अन्तर्राष्ट्रीय सेमिनार का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली लुम्बिनी पहुँचे हैं ।
लुम्बिनी प्रदेश के मुख्यमन्त्री चेतनारायण आचार्य ने प्रधानमंत्री ओली का स्वागत किया है । नेपाल और चीन बीच की सांस्कृतिक सम्बन्ध विस्तार के लिए लुम्बिनी में चौथा महोत्सव आयोजित किया गया है ।
महोत्सव अन्तर्गत अन्तरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजक लुम्बिनी बौद्ध विश्वविद्यालय में किया जा रहा है । महोत्सव का समन्वय सारीपुत्र फाउंडेशन ने किया है । नेपाल और चीन बीच के बीच कला और संस्कृति प्रवद्र्धन के उद्देश्य के साथ यह महोत्सव किया जा रहा है । चीन के वल्र्ड एलायन्स फॉर बुद्धिष्ट कल्चरल एक्सचेन्ज लिमिटेड और वीचो पीस क्यालिग्राफी एण्ड पेन्टिङ एकेडेमी भी सहकार्य कर रही है ।
संस्कृति तथा पर्यटन मंत्रालय और लुम्बिनी विकास कोष भी सहकार्य कर रही है । महोत्सव में ४० देश के प्रतिनिधियों की सहभागिता है । बताया गया है कि महोत्सव में पाँच हजार से ज्यादा लोगों की सहभागिता होगी ।

यह भी पढें   कांग्रेस में नई रणनीति: शेखर-शशांक गुट ने गगन थापा के नेतृत्व को स्वीकार किया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed