Thu. Apr 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वमंत्री तीर्थराम डंगोल का ७७ वर्ष की उम्र में निधन

 

काठमांडू, बैशाख १३ – नेपाली कांग्रेस के नेता तथा पूर्वमंत्री तीर्थराम डंगोल का ७७ वर्ष की उम्र में बीति रात निधन होने की जानकारी कांग्रेस नेता भीमसेन दास प्रधान ने दी है ।
विसं. २००४ साल में जन्मे डंगोल लम्बे समय से नेपाली कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय थे । ०४३ में काठमांडू महानगरपालिका के उपमेयर बने । वे कांग्रेस काठमांडू जिला सभापति भी हुए थे । ०५६ में पहली बार सांसद बने डंगोल को कांग्रेस ने समानुपातिक से सभासद भी बनाया । डंगोल राज्यमंत्री भी बने।
डंगोल का पार्थीव शरीर अन्तिम श्रद्धान्जली के लिए सुबह ११ बजे से लेकर दोपहर १ बजे तक पार्टी केन्द्रीय कार्यालय सानेपा में रखे जाने की जानकारी कांग्रेस नेता प्रधान ने दी ।
दिन के २ बजे उनका अन्तिम संस्कार किया जाएगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *