Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक और शिक्षामंत्री बीच हुई वार्ता बिना निष्कर्ष के समाप्त

 

काठमांडू, बैशाख १३ – नेपाल शिक्षक महासंघ और शिक्षामंत्री रघुजी पन्त बीच आज हुई वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के समाप्त हो गई है । सिंहदरबार स्थित शिक्षा, विज्ञान तथा प्रविधि मन्त्रालय में हुई यह वार्ता बिना किसी निष्कर्ष के ही समाप्त कर दी गई ।
महासंघकी सहअध्यक्ष नानुमाया पराजुली के अनुसार वार्ता में महासंघ ने अपनी धारणा रखी । नानूमाया ने बताया कि – महासंघ की स्पष्ट धारणा और अभी हो रहे गतिविधियों से भी नवनियुक्त शिक्षा मंत्री को अवगत कराया । निरन्तर वार्ता जारी रखने की भी बात कही और कहा कि आन्दोलन रुकने वाला नहीं है ।
आन्दोलन और वार्ता साथ ही साथ होंगे । आज भी सुबह ११ बजे से लेकर दिन के २ बजे तक शिक्षक काठमांडू के माइतीघर मण्डला से लेकर बानेश्वर तक प्रदर्शन करेंगे ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *