Wed. Jul 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

झापा के शिवसताक्षी के दूधे खण्ड में बस दुर्घटना, १६ शिक्षक घायल

 

काठमांडू, बैशाख १३ – काठमांडू से झापा जा रही प्रदेश १–०१–००१–ख४२ नम्बर की बस आज सुबह ५ः३० बजे झापा के शिवसताक्षी नगरपालिका–९ स्थित पूर्वपश्चिम राजमार्ग के दूधे खण्ड में दुर्घटनाग्रस्त हो गई ।
जिला पुलिस कार्यालय झापा के पुलिस उपरीक्षक मिलनकुमार केसी के अनुसार दुर्घटना में १६ यात्री घायल हुए हैं । उन्होंने बताया कि सभी घायलों को विर्तामोड स्थित विर्तासिटी अस्पताल और बिएन्डसी अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
दुर्घटना के बारे में बताया गया है कि काठमांडू में जारी शिक्षक आन्दोलन से कुछ शिक्षक अपने घर वापस लौट रहे थे । जिनमें से १६ शिक्षक घायल हुए हैं । घायलों में से एक शिक्षक के ही अनुसार शिक्षक गोपाल खतिवडा की अवस्था चिन्ताजनक है । उन्होंने बताया कि ‘मैं ड्राइवर के पीछे वाले सीट पर था । पहले से ही गाड़ी अस्वाभाविक रूप में हिल रही थी कि अचानक सड़क से नीचे पलट गई । मुश्किल से ही बचा हूँ । उन्होंने बताया कि मैं खुद ही घायल था । पहले मैंने स्वयं को निकला बाद में और साथियों को भी ।
बस के चालक महेन्द्र कन्दङ्वा को पुलिस ने नियन्त्रण में ले लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *