शिक्षक और पुलिस बीच झड़प में पत्रकार सविना कार्की घायल
काठमांडू, बैशाख १४ – शिक्षक आन्दोलन में हुए झड़प में एक पत्रकार घायल हुई हैं । घायल महिला पत्रकार प्राइम टेलीविजन की पत्रकार सविना कार्की हैं ।
जिला परिसर काठमांडू के एसपी अपिलराज बोहोरा के अनुसार, पुलिस ने भीड को तितर बितर करने के लिए पानी का फव्बारा प्रहार किया । जिससे सविना घायल हुई हैं ।
उन्होंने बताया कि “उन्हें पानी फब्बारा प्रहार किया गया वहीं लगा है । उनके साथ उनका कैमरा मैन भी है । बोहरा ने बताया कि कि उन्होंने ही बताया कि पानी बौछार उनकी आँखों लगी है ।
पुलिस के अनुसार, शुरु में सविना को बानेश्वर स्थित सिविल अस्पताल में ले जाया गया था । वहाँ के डाक्टरों ने उन्हें ट्रमा सेन्टर रेफर किया था । वहाँ से भी उन्हें तिलगंगा भेजा गया । उनकी आँखों में गहरी चोट लगी है ।अभी उनका ईलाज तिलगंगा अस्पताल में हो रहा है ।
अभी तक २० शिक्षक और तीन पुलिस छायल हुए हैं । कार्की आज रिपोर्टिंग के क्रम में बानेश्वर पहुँची थीं ।


