Sun. Apr 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

शिक्षक आन्दोलन में सरकार के पक्ष से घुसपैठ हुई है – शिक्षक महासंघ

 

काठमांडू, बैशाख १४ – नेपाल शिक्षक महासंघ का कहना है कि आन्दोलन में सरकार के पक्ष से घुसपैठ हुई है । उन्होंने कहा कि घुसपैठ के ही कारण झड़प की स्थिति सिर्जना हुई ।
नेपाल शिक्षक संघ ने बताया कि हमारे शान्तिपूर्ण आन्दोलन को भड़काने के लिए घुसपैठ किया गया है ।
रविवार को शिक्षक आंदोलन को संबोधित करते हुए महासंघ के अध्यक्ष लक्ष्मीकिशोर सुबेदी ने कहा कि शिक्षक अपनी जान देने को तैयार हैं ।
अध्यक्ष सुबेदी ने कहा कि – हम सभी शिक्षक हैं । कोई लाठी नहीं है हमारे पास, कुछ भी नहीं है । शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को भड़काने के लिए घुसपैठियों को भेजकर नग्नता को उजागर किया गया । सरकार ने अपना नंगा चेहरा दिखा दिया ।
आज बानेश्वर क्षेत्र में शिक्षकों और पुलिस बीच झड़प हुई थी । महासंघ ने जानकारी दी है कि इस झड़प में कुछ शिक्षक घायल भी हुए हैं ।

यह भी पढें   जनकपुरधाम में जानकी नवमी की धूम

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *