Fri. Oct 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाल्पा जीप दुर्घटना में तीन की मृत्यु दो घायल

 

काठमांडू, बैशाख १५ – पाल्पा सवारी दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई है और दो लोग घायल हैं । जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार रविवार की रात एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हुई ।
पाल्पा के रैनादेवी छहरा स्थित असारे से बड़ी पोखर की ओर जा रही लु१ज २३७७ नम्बर कीे जीप अपनेआप अनियन्त्रित हो गई और सड़क से लगभग २०० मीटर नीचे गिर गई । जिसमें चालक सहित पाँच लोग घायल हुए थे ।
पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहाँ पाँच में से तीन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । दोनों घायल लोगों का पाल्पा मिसन अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है ।
दुर्घटना में मृत्यु होने वालों में पाल्पा रैनादेवी छहरा के २३ वर्षीय जनक रेगामी, उसी स्थान के ३६ वर्षीय दीपेन्द्र बुढा और ३१ वर्ष के चेतनारायण विक है ।
जीपचालक २७ वर्षीय रन्जन रेस्मी की अवस्था गंभीर है । एक और घायल सरोज बुढा की अवस्था मध्यम होने की जिला पुलिस पाल्पा ने जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com