सरकार केवल बैठने के लिए नहीं बनी है – गगन थापा
काठमांडू, बैशाख १५ – नेपाली कांग्रेस के महामंत्री गगन थापा ने कहा है कि हम केवल सत्ता में बने रहने के लिए या चुपचाप बैठने के लिए सरकार में नहीं हैं । यह सरकार केवल बैठने के लिए नहीं बनी है बल्कि इसलिए बनी है कि परिणाम चाहिए । काठमांडू में हुए एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते उन्होंने यह बात कही है ।
उन्होंने कहा कि – हम एमाले के साथ सरकार में हैं । हम किसी तरह की उठा–पटक नहीं करेंगे। सरकार को आगे बढ़ाएंगे । आगे उन्होंने कहा कि – सरकार केवल बैठने के लिए नहीं बनी है, बल्कि परिणाम देना जरूरी है ।


