Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

देश तभी बन सकता है जब सभी मिलकर काम करें – महन्थ ठाकुर

 

काठमांडू, बैशाख १५ – लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी, नेपाल के अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने कहा कि – सच तो यह है कि देश तभी बन सकता है जब सभी मिलकर काम करें । उन्होंने शिक्षक आंदोलन को लेकर कहा कि नेता लोग शिक्षकों की सारी गलतियों का दोष सरकार पर नहीं डाल सकते हैं ।
जनकपुरधाम स्थित लोसपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी जिम्मेदारी सरकार का नेतृत्व करने वाले सभी नेताओं को लेनी चाहिए।
ठाकुर ने सवाल करते हुए कहा कि यदि निजी क्षेत्र के विद्यालय न हों तो नेपाल में शिक्षा की स्थिति कैसी होगी, और इस बात पर जोर  दिया कि केवल सामुदायिक विद्यालयों के बल पर सभी को शिक्षित करने की स्थिति संभव नहीं है।
उन्होंने कहा कि – केवल सरकार को दोष देने से काम नहीं चलेगा । हम सरकार की आलोचना कर सकते हैं । ठाकुर ने यह भी कहा कि – यदि निजी स्कूल न रहें तो हमारी शिक्षा की यह स्थिति क्या होगी? क्या हम केवल सामुदायिक स्कूलों के बल पर सभी को शिक्षित कर सकते हैं? नहीं कर सकते ।
उन्होंने यह भी कहा कि देश तभी बन सकता है जब सभी मिलकर काम करें।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *