Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कनाडा में लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की,मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने पद पर बने रहेंगे

 

कनाडा में एक बार फिर से लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की है. कनाडा में सोमवार को हुए संघीय चुनाव में पीएम मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल पार्टी ने जीत हासिल की है. इस चुनावी प्रक्रिया में ट्रंप का टैरिफ वार और कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की धमकी छाया रहा. इस नतीजे के साथ ही लिबरल पार्टी के नेता और मौजूदा प्रधानमंत्री मार्क कार्नी अपने पद पर बने रहेंगे. साथ ही नई कैबिनेट के साथ नई सरकार बनाएंगे. अभी यह साफ नहीं है कि संसद में लिबरल पार्टी को बहुमत मिलेगा या नहीं. या फिर उन्हें दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन करना पड़ेगा.

यह भी पढें   रास्वपा प्रदेश अधिवेशन– बागमती प्रदेश में अच्युत्तम लामिछाने और उत्सव अर्याल के बीच प्रतिस्पर्धा

कनाडा चुनाव 2025 के नतीजे आने के साथ ही नेशनल डेमोक्रेटिक पार्टी (NDP) 12 सीटें भी नहीं जीत पाई. इस हार के साथ ही पार्टी ने अपना राष्ट्रीय दर्जा खो दिया है. NDP ने 343 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन चुनाव परिणाम आने तक उसे सिर्फ़ आठ सीटों पर जीत मिली है.

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *