मकवानपुर के हेटौड़ा में सड़क धंसने से लापता वाहन का पता नहीं चल पाया
काठमांडू, बैशाख २१ – मकवानपुर के हेटौड़ा में सड़क धंसने के कारण से एक वाहन लापता हो गया जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है ।
शुक्रवार की दोपहर को ही हेटौंडा उपमहानगरपालिका–१७ गैरीगाँव स्थित सडक धंस गया । सड़क पर रुकी ना ४ ख ४८३३ नम्बर की गाड़ी वहीं से लापता हो गई थी ।
सड़क धंसने के बाद वहाँ पानी जम गई और उसने एक पोखर का रूप ले लिया था ।
सड़क धंसने से गाड़ी उसमें धंसती जा रही थी । किसी तरह चालक हरि राई को बाहर निकाला गया । गाड़ी अभी तक नहीं मिली है ।
घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली जबतक वो पहुँचे जमीन दलदल में परिणत हो चुका था और गाड़ी का कहीं नामो निशाना नहीं था ।
पुलिस ने बताया कि गाड़ी को ढूँढने का बहुत प्रयास किया गया लेकिन गाड़ी नहीं मिली ।


