जसपा नेपाल रूपन्देही के जिला अध्यक्ष में सियाराम यादव निर्वाचित
काठमांडू, बैशाख २१ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल रूपन्देही के जिला अध्यक्ष में सियाराम यादव निर्वाचित हुए हैं । जसपा नेपाल की प्रथम एकता बैठक में यादव की अध्यक्षता में २९ सदस्यीय नई कार्यसमिति का चुनाव किया गया है ।
समिति के उपाध्यक्ष में कलामुद्दीन खाँ, गोविन्द कोहार, सचिव में विष्णुप्रसाद अधिकारी, उपसचिव में जयशंकर पाठक, सुनिता खडलुक और कोषाध्यक्ष में चन्द्रभान तिवारी निर्वाचित हुए हैं ।
इसी तरह सदस्यों में रामवेलास यादव, जितेराज भर, बाबुराम पाल, सन्तप्रसाद बरई, गुरुदेव गौड, विनय यादव, राजेश यादव, सुरेन्द्र धवल, कान्छा कोहार, दिपेन्द्र यादव, महेन्द्र केवट, मीनाकुमारी गिरी वि.क., प्रेमबहादुर उप्रेती, शंकरकिशोर विश्वकर्मा, मोहम्मद मुसलमान, कृष्णकुमार क्षेत्री, मोहम्मद खलिल, रामकुमार पासवान, जोगिन्दर यादव, जगजीवन यादव, जंगबहादुर यादव और गणेश केवट के होने का जसपा नेपाल के सचिव विष्णुप्रसाद अधिकारी ने जानकारी दी है ।

