Fri. Oct 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मेलम्ची में आए बाढ़ के कारण से पानी मटमैला, काठमांडू में पानी आपूर्ति बंद

 

काठमांडू, बैशाख २१ – वर्षा के कारण मेलम्ची में आए बाढ़ के कारण से पानी मटमैला हो गया है । जिसके कारण काठमांडू में पानी आपूर्ति बंद कर दी गई है ।
मटमैला पानी आने के कारण  तत्काल के लिए पानी बंद किए जाने की जानकारी काठमांडू उपत्यका खानेपानी लिमिटेड केयूकेएल के प्रवक्ता प्रकाशकुमार राई ने दी है ।
उन्होंने बताया कि “मेलम्ची नदी में आए बाढ़ के कारण पानी मटमैला हो गया है । मटमैला पानी को फिल्टर की कैपासिटी हमारे ट्रिटमेन्ट प्लान में नहीं है । इसलिए पानी को डाइवर्ट किया गया है । वर्षा अनुसार पुनः पानी वितरण किया जाएगा । वर्षा रुकने के समय में कुछ दिन बाद पानी पुनः वितरण करने की अवस्था होगी ।”
कुछ दिन पहले भी बारिश होने पर केयूकेएल ने पानी वितरण बंद कर दिया था । क्षेत्रपाटी, महांकाल, भक्तपुर, मध्यपुर ठिमी, त्रिपुरेश्वर, बानेश्वर, कीर्तिपुर, महाराजगंज और ललितपुर को मिलाकर नौ शाखा से पानी वितरण किया जाता है ।
राई के अनुसार केयूकेएल अन्तर्गत काठमांडू में एक लाख ८० हजार, ललितपुरमा ५६ हजार और भक्तपुर में २० हजार धारा है ।

यह भी पढें   पूर्व राष्ट्रपति भंडारी ने वरिष्ठ नेता पद की ली शपथ

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com