Mon. Aug 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जानकी नवमी पर राष्ट्रीय अवकाश के लिए निकाला गया दवाव मूलक रैली

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जानकी नवमी पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने हेतु शनिवार को जानकी मंदिर से जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव की अगुवाई में दवाव मूलक रैली निकाली गयी। जानकी मंदिर से निकली रैली जनकपुरधाम के विभिन्न भागो से गुजरी। रैली में जनकपुरधाम के साधु -संत,महंत, विश्व हिन्दू परिषद सहित अन्य हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। इस दौरान जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत राम रोशन दास वैष्णव ने कहा कि जानकी माता को अपमान क्यों?,जव महात्मा बुद्ध के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश का प्रावधान नेपाल सरकार ने की है तो करोड़ों हिंदूओं के आस्था जगत जननी जानकी के जन्मोत्सव जानकी नवमी पर राष्ट्रीय छुट्टी क्यों नहीं घोषित किया जाता है। नेपाल सरकार हिन्दू के साथ भेदभाव कर रही है। रैली में विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह, महंत राम विनय दास, महंत गौरी शंकर दास, मोहन साह हिन्दू, जानकी रमण शास्त्री सहित कई लोग शामिल थे।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com