बारिश के कारण नारायणगढ–बुटवल सड़क खण्ड और काठमांडू– हेटौंडा को जोड़ने वाली कान्ति लोकपथ अवरुद्ध
काठमांडू, बैशाख २१ – बारिश के कारण से नारायणगढ–बुटवल सड़क खण्ड के दाउन्ने क्षेत्र और काठमांडू– हेटौंडा को जोड़ने वाली कान्तिलोकपथ अवरुद्ध हो गई है । शनिवार की रात से ही सड़क अवरुद्ध होने से यात्री बीच रास्ते में ही फंसे हुए हैं ।
दाउन्ने क्षेत्र में वर्षा के कारण सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो गई । इसलिए इस क्षेत्र में सड़क अवरुद्ध हो गई थी ।
सड़क में गाडि़ फिसल सकती है इस कारण इस सड़क से यात्रा नहीं करने का पुलिस ने अनुरोध किया है । सड़क विस्तार के क्रम में दाउन्ने खण्ड में पानी पड़ने से कीचड़ और नहीं पानी पड़ने से धूल ही धूल होने से यात्रा कष्टकर हो रही है ।
सड़क विस्तार के काम जल्द से जद्यल करने के लिए दाउन्ने खण्ड में रात ११ बजे से लेकर सुबह ५ बजे तक दैनिक रूप में सड़क पूर्ण रूप में बंद किया जा रहा है । लेकिन कल रात से वर्षा के कारण सड़क बन्द होने की वजह से वैकल्पिक रास्ता प्रयोग करने का पुलिस ने यात्रियों से अनुरोत्र किया है ।
इसी तरह, बीति रात से ही हो रही बारिश के कारण बागमती नदी में आए बाढ़ से डाइवर्सन बह गया है जिससे काठमांडू –हेटौंडा जाने वाले कान्तिलोकपथ भी अवरुद्ध हो गया है । मकवानपुर के भिमफेदी गाँवपालिका–८ और ललितपुर के बागमती गाँवपालिका–२ के सिमाना में रहे बागमती खोला में डाइवर्सन बह जाने से सड़क पूर्ण रूप में अवरुद्ध हो गया है यह जानकारी मकवानपुर जिला पुलिस कार्यालय ने दी है । पुलिस के अनुसार उक्त डाइवर्सन के बह जाने से आज सुबह ६ बजे से ही सवारी साधन का आना जाना अवरुद्ध हो गया है ।

