तीन दिनों तक काठमांडू में हल्की तथा मध्यम बारिश होगी
काठमांडू, बैशाख २१ – जल तथा मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार की सुबह बागमती प्रदेश और गण्डकी प्रदेश में लगातार हल्की बारिश हो रही है । अभी भी काठमांडू के बहुत से स्थानों में बारिश हो रही है ।
मौसमविद् के अनुसार आगामी तीन दिनों तक काठमांडू में हल्की तथा मध्यम बारिश होगी । आगामी तीन दिनों तक गण्डकी, कोशी, लुम्बिनी आदि प्रदेश में पनि मेघगर्जन तथा बिजली सहित हल्की बारिश होने की संभावना है ।
अभी देश में पश्चिमी हवाओं तथा स्थानीय हवाओं का प्रभाव है । इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से आने वाली जलवाष्प युक्त हवा का भी आंशिक प्रभाव है ।
आज दिन में देशभर में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । कोशी प्रदेश और लुम्बिनी प्रदेश आदि देश के पहाड़ी भू–भागों के कुछ स्थानों में तथा बाकी भू–भाग के कुछ स्थानों में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवा के साथ हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है ।
साथ ही देश के हिमाली भू–भाग के कुछ स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है । इसी तरह, आज रात देश के पहाड़ी भू–भाग में आंशिक या साधारणतया बदली छाई रहेगी । पहाड़ी भू–भाग के कुछ स्थानों में और बाकी भू–भाग के एक–दो स्थान में मेघगर्जन और बिजली सहित हल्की या मध्यम बारिश होने की संभावना है ।
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि हिमाली भू–भाग के एक–दो स्थानों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है ।


