कक्षा १२ की परीक्षा आज से शुरु
काठमांडू, बैशाख २१ – काठमाडौं । इस वर्ष की माध्यमिक शिक्षा उत्तीर्ण परीक्षा (कक्षा १२ परीक्षा) आज से शुरु हो गई है । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के अनुसार साधारण तथा प्राविधिक विषय समूह से नियमित और आंशिक परीक्षार्थी की वार्षिक परीक्षा आज से शुरु हुई है यह परीक्षा आगामी जेठ २ गते तक होगी ।
उक्त परीक्षा में देशभर के पाँच हजार २०२ विद्यालय के पाँच लाख ११ हजार ५२५ परीक्षार्थी सहभागी हो रहे हैं । जिसमें से नियमित से तीन लाख ९५ हजार ९०८ हैं । नियमित में भी छात्र की संख्या एक लाख ९८ हजार ८७५ है और छात्राओं की संख्या एक लाख ९७ हजार १३ है ।
इसी तरह आंशिक से एक लाख १५ हजार ६१७ परीक्षार्थी सहभागी हो रहे हैं । परीक्षार्थी संख्या सबसे कम मनाङ में है । जहाँ से बाट केवल ४५ विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं । सबसे ज्यादा विद्यार्थी काठमांडू जिल्लें से हैं । यहाँ से ६८ हजार १३३ विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं ।
परीक्षा नियन्त्रण कार्यालय ने नेपाल भर में एक हजार ५९० केन्द्र निर्धारण किया है । इसी तरह जापान में एक केन्द्र कर कुल एक हजार ५९१ परीक्षा केन्द्रहरू निर्धारण किया गया है । सबसे ज्यादा काठमांडू में १६२ और सबसे कम मनाङ, मुस्ताङ और जापान में है । मनाङ, मुस्ताङ और जापान में १–१ केन्द्र निर्धारण किया गया है ।
परीक्षा सुबह ८ः०० बजे से लेकर ११ः०० बजे तक की जा रही है । परीक्षा के लिए केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, निरीक्षक, केन्द्र में काम करने वाले कर्मचारी, कार्यालय सहयोगी और सुरक्षाकर्मी मिलाकर ४८ हजार २०९ जनशक्ति काम कर रहे हैं ।
इससे पहले यह परीक्षा वैशाख ११ गते से होनी थी । परीक्षा शिक्षक महासंघ के आन्दोलन के कारण नहीं हो पाई । महासंघ और सरकार बीच सहमति होने के बाद आज से यह परीक्षा शुरु हुई है ।


