Mon. Apr 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सूचना सम्वन्धी एक दिन की नागरिक सहायता शिविर

 

???????????????????????????????नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल २०७१ चैत ११ गते ।
सूचना की हक सम्वन्धी एक दिन की नागरिक सहायता शिविर आरटी आई किल्निक बाँके जिला के गनापुर पिपरहवा चौक में सम्पन्न हुआ है ।
सूचना और मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र और सूचना अधिकार समूह गनापुर बाँके के सयुक्त आयोजना में किया गया शिविर में करीब ३ सौ से अधिक लोगों ने सेवा लिया ।
शिविर में सूचना की हक क्या है , इस का प्रयोग, ऐन, कानून, सार्वजनिक निकायों में माँगने वाला सूचना, सूचना नही मिला तो खोज उपचार, सूचना अधिकार केन्द्र लगायत के विषयों पर जानकारी कराने के साथ साथ सूचना के हक सम्वन्धी विभिन्न अडियो तथा भिडियो भी प्रर्दशनी किया गया था ।
उसी क्रम में शिविर में आए हुयें बाँके जिला के गनापुर– ९ के रामसूरत चौहान ने करीब ४५ बर्ष के उमेर में भी नागरिकता नही पाने की समस्या बताया । उसके बाद में गाविस कार्यालय से सूचना मांग किया था ।
चौहान ने तत्काल निवेदन लिखाकर गाविस कार्यालय में निवेदन दर्ता कराया था । इसी तरह स्थानीयबासीयों ने सूचना मांग करने वाला निकाय गाउ ???????????????????????????????विकास समिति, उपस्वास्थ्य चौकी और विभिन्न उद्योग में करके १ दर्जन सूचना माग की मस्यौदा तैयार किया गया था ।
शिविर में गनापुर गाविस सचिव नवराज शाह, केन्द्र के अध्यक्ष अधिवक्ता विश्वजीत तिवारी, कार्यक्रम सयोजक राकेश कुमार मिश्र, कार्यक्रम अधिकृत लक्ष्मी तिवारी, आर टिआई ग्रुप गनापुर के संयोजक नारायण पाल, गोविन्दराम पासवान, राममनोहर यादव, पत्रकार टेकेन्द्र वस्याल, दिनेश ठाकुर लगायत लोगों की उपस्थिति रही थी ।
सूचना का हक का ऐन को पूर्ण रुप में कार्यान्वयन के लियें सार्वजनिक निकायों को दवाव देना और सेवाग्राहीयों को इस के बारे सचेत बनाने के लियें केन्द्र ने सूचना की हक सम्बन्धी अभियान संचालन किया है । जिला के अन्य तीन स्थानों में भी सूचना का हक सम्बन्धी नागरिक सहायता केन्द्र संचालन होगा । शिविर मार्फत आम नागरिकों को इस के बारे मे जानकारी दी जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed