Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला के नेपाल–भारत सीमा पर ‘इण्डो–नेपाल बन्धुत्व अमर रहे’ की नारें लगी

 

0नेपालगन्ज,(बाँके) पूर्णलाल चुके,पवन जायसवाल, चैत्र ७ गते ।
बाँके जिाल के नेपालगन्ज से करीब ६ किलो मीटर नेपाल–भारत सिमाना रुपईडीहा में नेपाल–भारत मित्रता जिन्दावाद, इण्डो–नेपाल बन्धुत्व अमर रहे’ की नारें लगी ।
यह नारा को बुलन्द करते हुयें भारतीय सीमा सुरक्षा अद्र्धसैनिक बल एस.एस. बी.के जवानों ने बन्धुत्व साइकल रैली की यात्रा भारतीय भूमि में पश्चिम–दक्षिण के ओर आगे बढाया । साइकलों में बेटी बचाओं– बेटी पढाओं, बन्धुत्व रैली, हम सब भारीय है– अपनी मंजिल एक है, जन धन योजना– जन धन योजना, सीमा बल धर्म हमारा प्रेम भाईचाारा, आ“खें शत्रु की चालों पर हाथों में हथियार – दिल में हर भारतवासी के लियें सच्चा प्यार लगायत की प्ले कार्ड साइकल रैली यात्रियों के साइकल में लगी थी । और नेपाल–भारत मित्रता जिन्दावाद, इण्डो–नेपाल बन्धुत्व अमर रहे’ की नारें लगाते हुयें भारतीय सीमा सुरक्षा अद्र्धसैनिक बल एस.एस.बी. के जवानों ने सीमा पार के रुपइडीहा बाजार से अपनी यात्रा एस.एस.बी. जमुनहा के लियें साइकल रैली यात्रा आगे बढया था ।
भारतीय सीमा सुरक्षा अद्र्धसैनिक बल एस.एस.बी ने नेपाल–भारत सिमाना क्षेत्रों में आयोजन किया सद्भावना बन्धुत्व साइकल रैली में सहभागी हुयें 074एस.एस.बी.के जवानों सम्मिलित साइकल यात्रा नेपाल–भारत सिमाना में स्थित हरेक भारतीय सीमा सुरक्षा बल होेते हुयें नेपालगन्ज के सिमाना से जुडा हुआ भारत के रुपइडीहा स्थित भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल कम्पनी मुख्यालय सातवीं वाहिनी अन्र्तगत रुपइडीहा से शुक्रवार सुबाह से एस.एस.बी.जमुनहा के लियें प्रस्थान किया ।
पश्चिम में रहा भारत की उत्तराखण्ड कालापानी स्थित एस.एस.बी की सातवीं बटालियन के मुख्यालय से गत १ मार्च २०१५ से शुरु किया गया यहबन्धुत्व साइकल रैली यात्रा नेपाल भारत का १९४० किलो मीटर दूरी पार करते हुयें नेपाल के सिमाना से जुडें हुयें भारतीय क्षेत्र जैसे गोरखपुर, मुज्जफरपुर, पूर्णिमा, सिलगुढी होते हुयें आगामी अप्रेल १४ के दिन सुदूर पूर्व के सिक्कीम स्थित ६२ वीं बटालियन मुख्यालय में पहुचकर साइकल रैली की समापन होगी सीमा सुरक्षा अद्र्धसैनिक बल एस.एस.बी. रुपइडीहा मुख्यालय के सहनायक पी.एन.सिंह ने बताया ।
भारतीय सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल कम्पनी मुख्यालय सेक्टर लखीमपुर खीरी तथा सातवीं बाहिनी नानपारा बहराइच के आयोजना में किया गया बन्धुत्व साइकल रैली में सहभागी हुयें प्रमुख अतिथि नेपाल प्रहरी बा“के जिला के प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक बसन्त कुमार पन्त और सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल कम्पनी मुख्यालय एस.एस.बी सातवीं बाहिनी नानपारा के बटालियन कमाण्डर सेनानायक हरि नन्दन सिंह विष्ट ने हरा झण्डा देखाकर एवं नेपाल भारत संयुक्त पत्रकार मञ्च नेपाल समूह के ओर से संयोजक तथा वरिष्ठ पत्रकार पूर्णलाल चुके और नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के जिला के अध्यक्ष रुद्र सुवेदी ने नेपाल का राष्ट्रीय झण्डा देखाया इस के साथ साथ नेपाल क्षयरोग निवारण संस्था बा“के शाखा के द्वारा संचालित डी. आर. होस्टेल के ईन्चार्ज माधवराम वर्मा ने खादा ओढाकर शुभकामना देतें हुयें साइकल यात्रीयों को विदाई किया था ।
???????????????????????????????सेवा, सुरक्षा और बन्धुत्व की मूल उद्देश्य तथा स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत, लगायत बिभिन्न उद्देश्यों के साथ साइकल रैली शुरु किया सातवीं बटालियन के सूचना अधिकारी अनुप चौधरी ने बताया । विदाई के अवसर पर नेपाल और भारत के नागरिक समाज के अगुवा, सञ्चारकर्मी, सर्वसाधारण तथा एस.एस.बी. के अधिकृत तथा जवानों की अधिक संख्या में सहभागिता रही थी ।
साइकल यात्रीयों को विदाई पूर्व आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि जिला प्रहरी कार्यालय बा“के जिला के प्रहरी प्रमुख प्रहरी उपरीक्षक बसन्त कुमार पन्त ने हमारें दो देश की सिमाना में कार्यरत सुरक्षा अधिकारीयों के वीच एकदम सुमधुर सम्बन्ध और समन्वय रहा है चर्चा करते हुयें यह सम्बन्ध से निरन्तरता पाए तो एक देश में अपराध करके जो अपराधी दूसरे देश में जाकर छिप जाते है अपराधि गिरोहों को कानून के दायरा में लाकर कारवाही कर सकते है और सिमाना में होरही अपराध को नियन्त्रण करना एकदम सहज होगी उन्हों ने विचार व्यक्त किया था । उन्हों ने कहा क्यों की अपराधी कोई भी देश के कभी मित्र नही हो सकते है । इस लियें अपराधिक गतिविधियों के उपर नियन्त्रण करना दोनों पक्ष की परम् कर्तव्य है बताया ।
इसी तरह सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल कम्पनी मुख्यालय सातवीं वाहिनी एस.एस.बी सातवीं वाहिनी नानपारा के बटालियन कमाण्डर सेनानायक हरि नन्दन सिंह विष्ट ने सेवा, सरक्षा और बन्धुत्व की मूल उद्देश्य लेकर एस.एस.बी.की सिमावर्ती इलाके में बसोबास करने वाले आने जाने करने वाले दोनों देश के सर्वसाधारण नागरिकों में सुरक्षा की भावना जागरण करना उद्देश्य है कहते हुयें कहते हुयें यह उद्देश्यों को सार्थक बनाने में दोनों देशों के नागरिकों को सहयोग करना एकदम आवश्यक रही है अपनी विचार व्यक्त किया था ।
सेनानायक हरि नन्दन सिंह विष्ट ने राष्ट्रीय मूलधार से दूर और पिछा हुआ सिमावर्ती क्षेत्र की विकास करना, जनचेतना जागरण करना विद्यार्थीयों में भी समाज सेवा की सन्देश फैलाना सकारात्मक प्रयास एस.एस.बी. ने करते आ हरी है बताया ।
भारतीय सीमा सुरक्षा बल के कन्स्टेबल लोकेश कुमार के नेतृत्व में २० लोग जवानों की सहभागिता रही बन्धुत्व साइकल रैली में जगाह जगाह में दूसरे साथीयों को हस्तान्तरण किकया जाएगा सुचना अधिकारी अनुप चौधरी ने यह जानकारी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed