Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में धूमधाम के साथ जानकी नवमी मनाया जा रहा है

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम में जगत जननी जानकी के प्रकाट्य दिवस जानकी नवमी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंगलवार की सुवह जानकी मंदिर के महंत राम रोशन दास वैष्णव के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ दूधमती नदी में स्नान के लिए प्रस्थान किए। शाही स्नान में सैकड़ों साधु -संत,महंत तथा आम श्रद्धालु शामिल हुए।इधर गंगासागर, धनुष सागर, बिहार कुंड आदि सरोवरों में श्रद्धालु ने स्नान कर जानकी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूजा अर्चना किए। जानकी मंदिर, बिहार कुंड, अग्नि कुंड स्थित झूलन कुंज, सुंदर सदन सभी मठ मंदिरों में जानकी नवमी पर बधाई आयोजित किया गया। विश्व हिन्दू परिषद नेपाल धनुषा के अध्यक्ष संतोष कुमार साह की अगुवाई में जानकी मंदिर में दो सौ 51कन्याओं का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बिधायक रामाशीष यादव तथा जनकपुरधाम के मेयर मनोज कुमार साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सभी मठ मंदिरों में अष्टयाम, सुंदर काण्ड पाठ तथा भंडारा का आयोजन किया गया है।चार बजे जानकी मंदिर से विशाल शोभायात्रा निकाली गयी।
जानकी नवमी के अवसर पर जानकी मंदिर में बधाई गानआयोजित किया गया है। तथा जानकी मंदिर के परिसर में जानकी नवमी के अवसर पर विभिन्न हिन्दू संगठनों द्वारा सबा लाख दीपोत्सव आयोजित किया गया।
जानकी नवमी के अवसर पर जनकपुर वासियों ने भी अपने अपने घर तथा दूकानों में दीप प्रज्ज्वलित किए।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed